Meerut News: कांवड़ में बाइक टकराने पर मारपीट, सिपाही को भी पीटा
मेरठ, अगस्त 3 -- Meerut News: दिल्ली-दून हाईवे कांवड़ मार्ग पर बाइक से कांवड़ टकराने को लेकर सोमवार को नई दिल्ली और गौतमबुद्धनगर के कांवड़ियों में कहासुनी होने के चलते मारपीट हो गई। मारपीट होती देख मौके पर पहुंचे सिपाही दिनेश के साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस कांवड़ियों के दोनों गुटों को अपने साथ सीएचसी लेकर पहुंची और उपचार कराया। नई दिल्ली के दुग्गल रोड देवली कॉलोनी निवासी विकास मिश्रा हरिद्वार से कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर जा रहा था। हाईवे कांवड़ मार्ग पर गरण धरम होटल के सामने बाइक सवार कांवड़ियों गौतमबुद्धनगर के थाना हैबतपुर के बिसरख निवासी सोनू यादव और गुड्डू ने साइड मार दी, जिसको लेकर बाइक सवार कांवड़ियों और पैदल कांवड़िया में गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.