Meerut News: कांवड़ मार्ग पर 39 संवेदनशील स्थान चिह्नित, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी और कांवड़ रजवाहा पटरी के निरीक्षण में कुल 39 स्थान संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। इनमें सलावा से भलसोना तक गंगनहर पटरी पर 31 और कांवड़ रजवाहा पटरी पर आठ स्थान शामिल हैं। इन स्थानों पर सड़क, बिजली, साफ-सफाई और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर पटरी क्षतिग्रस्त मिली। कुछ जगहों पर झाड़ियां, गंदगी और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव भी मिला। गंगनहर किनारे कई स्थानों पर दुर्घटना की आशंका को देखते हुए गोताखोरों की तैनाती की जरूरत बताई गई। निरीक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.