मेरठ, अगस्त 11 -- Meerut News: मंगलवार सुबह हरिद्वार से जल लेकर दिल्ली लौट रहे शिवभक्तों की बाइक अटेरना पुल के निकट अचानक फिसल गई। इस दौरान तीन शिवभक्त घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचा के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी अभय पुत्र प्रवीण अपने साथी विनय और आकांक्षा के साथ हरिद्वार से बाइक पर गंगाजल लेकर दिल्ली शिवालय की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह सरधना क्षेत्र में अटेरना गंगनहर पुल के पास पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में तीनों शिवभक्त घायल हो गए। यह भी पढ़ें- डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दम्पत्ति घायल, किशोरी की मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को आनन-फानन में एंबुलेस की मदद से सीएचसी सरधना में भर्ती कराया।...