Meerut News: कांवड़ मार्ग पर कारों की भिड़ंत में एक की मौत, बालक और दंपति घायल
मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: चौधरी चरणसिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर पूठखास गांव के निकट दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में दंपति और बालक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दंपति व बालक को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन घायलों को गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहीं दूसरी कार चालक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। हादसे के बाद गंगनहर पटरी मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग गई। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग सुचारू कराया। रोहटा क्षेत्र के गांव रसूलपुर मढ़ी निवासी नवीन शर्मा पुत्र रामकिशन सोमवार दोपहर बाद पत्नी बबीता व बेटे आशुतोष के साथ से अपनी बहन की ससुराल जटपुरा गांव जा रहे थे। जैसे ही वह कांवड़ पटरी मार्ग पर पूठखास गांव के सामने पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.