Meerut News: कांवड़ मार्ग का डीएम और पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मेरठ, जुलाई 30 -- Meerut News: मेरठ/सरधना, हिन्दुस्तान टीम। सावन माह प्रारंभ होते ही कांवड़ यात्रा को सकुशल, निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को डीएम डॉ. वीके सिंह ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों और संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए कि सारी व्यवस्था दुरुस्त करें। किसी प्रकार की कमी न रहे। डीएम ने अधिकारियों के साथ सलावा पुल, अटेरना पुल, दौराला पुल, नानू पुल, भलसौना पुल, पूठखास पुल और भोला की झाल तक के पूरे मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए। साथ ही डीएम ने मार्ग पर यात्रा कर रहे कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.