Meerut News: कांग्रेस के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने दिल्ली रोड चैंबर पर ताला डाला, हंगामा
मेरठ, जुलाई 22 -- Meerut News: मेरठ । दिल्ली रोड स्थित चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री यूपी के सभागार में कांग्रेस के छात्रों की गूंज अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम से पहले ही पुलिस ने चेंबर सभागार पर ताला डाल दिया। इसे लेकर कांग्रेसियों ने हंगामा कर दिया और धरने पर बैठ गए। कार्यक्रम की अनुमति नहीं लिए जाने को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसर ने सवाल जवाब किया तो इस पर नोंकझोंक हुई। दूसरी और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष समेत कई नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया हुआ है। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सभागार में बुधवार को कांग्रेस के चल रहे छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को शामिल होना है। कांग्रेसी कार्यक्रम की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच बुधवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.