मेरठ, अक्टूबर 31 -- Meerut News: सरधना में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें नमन किया। तहसील स्थित पांचाल लॉ कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यप्रकाश शर्मा दौराला ने की, जबकि संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राहुल जदोदिया ने किया। इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव जितेंद्र पांचाल एडवोकेट, अवनीश पंवार, जीनेन्द्र जाटव, विजय चिकारा, हरवीर डागर, चौधरी वेदपाल सिंह, अनीश खान, शाहनवाज मिर्जा, इरफान निजामी, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, रामभूल सोम, अमित प्रजापति, रोहित पाल, सुनील एडवोकेट और प्रवीण एडवोकेट रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: इंदिरा गांधी के शहा...