मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: शहर में हो रही रामलीलाओं में दिनों भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। अलग-अलग रामलीला मैदानों में कहीं नारद मोह का मंचन हुआ तो कहीं भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की लीला का मंचन श्रद्धा और उल्लास के साथ हो रहा है। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रामलीला मैदानों में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। जिमखाना मैदान। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: नारद जी के श्राप के कारण भगवान विष्णु ने श्री राम का अवतार लियाजिमखाना मैदान में रामलीला का शुभारंभ श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा के तत्वावधान में श्री रामलीला कमेटी जिमखाना मैदान पर रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। पहले दिन शिव विवाह, नारद मोह और रावण के अत्याचारों से त्रस्त पृथ्वी की पुकार का मंचन किया गया। उद्घाटन अजय ग...