मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: गंगानगर डिवाइडर रोड पर अतिक्रमण से परेशान लोगों ने कमिश्नर से कार्रवाई की मांग की। गंगानगर के रहने वाले लोगों ने बताया कि मुख्य बिजलीघर के पास एक व्यक्ति खोखा लगाकर खुले में मीट बेचता है। वहां शराबियों का जमावड़ा रहता है। इस मीट के खोखे से महज 100 मीटर की दूरी पर आर्य समाज मन्दिर है। इसके अलावा मेन डिवाइडर रोड पर गंगसागर कॉलोनी के गेट तक दोनों तरफ अवैध खोखे रखकर लोगों ने कब्जा किया हुआ है। मेन डिवाइडर रोड पर जाम की स्थिति रहती है। इस बात से परेशान होकर लोगों ने कमिश्नर और महापौर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: पुलगालिब से गंगादरवाजा तक हटेगा अतिक्रमण, जाम से मिलेगी राहत वहीं नगर निगम की टीम रोजाना मवाना रोड पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए चेतावनी दे...