Meerut News: कल मेरठ आएंगे ऊर्जा राज्य मंत्री, बैठक की तैयारियों में जुटे अफसर
मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत मंगलवार को मेरठ आएंगे। ऊर्जा भवन में वह पश्चिमांचल डिस्कॉम के 14 जिलों के अधिशासी अभियंता से लेकर उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। अन्य जिलों से अफसर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए समीक्षा बैठक में जुटेंगे। इधर, शहर में बिजली संकट को लेकर लोग ऊर्जा राज्य मंत्री से मिलकर शिकायत करने की तैयारियों में भी है। ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत के मेरठ आने एवं समीक्षा बैठक का कार्यक्रम जारी हो गया। इसके बाद बिजली अफसरों एवं कर्मचारियों में खलबली मची है। ऊर्जा राज्यमंत्री की पहली समीक्षा बैठक को लेकर अफसरों के पसीने छूट रहे हैं। बिजली आपूर्ति से लेकर कांवड़ यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है. यह भी पढ़ें- Meerut News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.