Meerut News: कलक्ट्रेट बवाल में सीओ सिविल लाइन पर गिरी गाज
मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: मेरठ। ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलक्ट्रेट बवाल में आखिरकार सीओ सिविल लाइन पर गाज गिरी है। उन्हें सीओ सिविल लाइन से हटाकर ट्रैफिक विभाग में भेजा गया है। उनकी जगह पर सीओ कैंट विश्व ज्योति राय को सिविल लाइन सर्किल का चार्ज दिया है। ललिता गौतम की हत्या के विरोध में आठ जुलाई को कलक्ट्रेट गेट पर भीड़ ने हंगामा किया था। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई थी कि भीड़ कमिश्नरी पार्क से बाहर कैसे निकली। इसे लेकर सीओ सिविल लाइन अजय कुमार यादव की लापरवाही माना जा रहा था। ऐसे में सीओ अजय कुमार यादव पर अब गाज गिरी है। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों को पुलिस ने काशी टोल पर रोका, हंगामा-नारेबाजी सीओ अजय यादव को सिविल लाइन सर्किल से हटाया गया है और उन्हें सीओ ट्रैफिक बनाया है।साथ ही उन्हें सीओ कार्यालय, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.