Meerut News: कर्मभूमि में धर्म जुड़ने से जीवन होता है सफल : सौरभ सागर महाराज
मेरठ, अक्टूबर 18 -- Meerut News: कमला नगर जैन मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा और स्वर्ण जयंती समारोह में भगवान आदिनाथ से भगवान वासुपूज्य तक अर्घ समर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ पूजा अर्चना की। आचार्य सौरभ सागर महाराज ने अपने प्रवचनों में भगवान ऋषभदेव के योगदान और धर्म पर प्रकाश डाला। कहा कि भोग भूमि से कर्म भूमि तक की यात्रा में भगवान ऋषभदेव का अतुलनीय योगदान रहा है। जब मनुष्य का जीवन भोगभूमि से कर्मभूमि में परिवर्तित हुआ, तब तीर्थंकर आदिनाथ भगवान ने मानव समाज को जीवनयापन के साधन प्रदान करने के लिए असि, मसि, कृषि, विद्या, वाणिज्य और शिल्प कला का ज्ञान दिया। भगवान आदिनाथ ने मनुष्य को आजीविका के साधनों से परिचित कराया, जिससे समाज में कर्म, पुरुषार्थ और व्यवस्थित जीवन की परंपरा का सूत्रपात हुआ। कहा कि यह हमारी कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.