Meerut News: कर्ण शर्मा ने अंतिम मैच में चटकाया एक विकेट, जीत के साथ नहीं हो सकी विदाई
मेरठ, अगस्त 25 -- Meerut News: उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में मंगलवार को मेरठ मेवरिक्स और कानपुर सुपरस्टार के बीच मुकाबला खेला गया। यह मैच मेरठ के अनुभवी क्रिकेटर कर्ण शर्मा के लिए बेहद खास रहा। क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा के दो दिन बाद अपने करियर का अंतिम मुकाबला खेला। कानपुर सुपरस्टार की ओर से मैदान में उतरे कर्ण ने एक विकेट भी हासिल किया। बारिश के कारण मुकाबले को पांच-पांच ओवर कर दिया गया। मेरठ मेवरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में तीन विकेट पर 96 रन बनाए। कानपुर सुपरस्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए कर्ण शर्मा ने एक ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर सुपरस्टार की टीम निर्धारित पांच ओवर में तीन विकेट पर 77 रन ही बना सकी। मेरठ मेवरिक्स ने 19 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.