Meerut News: करोड़ों की भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कराने का आरोप
मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: तहसील मवाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर खादर में करीब 12.50 एकड़ जमीन को लेकर धोखाधड़ी और फर्जी बैनामा कराने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने जमीन की बाजार कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताते हुए आरोप लगाया है कि उसकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कराकर जमीन का बैनामा करा दिया गया। इस संबंध में पीड़ित ने गुरुवार को एसडीएम और उपनिबंधक मवाना को शिकायती पत्र देकर कथित बैनामे को निरस्त कराने और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दक्षिणी दिल्ली के ग्राम गदाईपुर निवासी गीता सिंह पुत्र बिशम्बर सिंह ने गुरुवार को एसडीएम व उप निबंधक से की शिकायत में कहा कि संबंधित भूमि ग्राम भगवानपुर खादर, परगना किठौर, तहसील मवाना, जिला मेरठ में स्थित है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने एक सितंबर 2026 को उक्त भूमि का दान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.