Meerut News: करेंसी चेस्ट में 4.63 लाख के नकली नोटों की जांच को बैंक पहुंची स्वाट टीम
मेरठ, सितम्बर 25 -- Meerut News: मेरठ। मंगलपांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में 4 लाख 63 हजार 650 रुपये के नकली नोट मिलने के मामले में गुरुवार को एटीएस, स्वाट टीम और सिविल लाइन पुलिस बैंक पहुंची और करेंसी चेस्ट के कर्मचारियों से पूछताछ की। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि लाखों रुपये के लेनदेन वाली करेंसी चेस्ट तक नकली नोट किस बैंक शाखा के जरिए पहुंचे। करेंसी चेस्ट के प्रबंधक सरताज सिंह की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने नकली नोटों को जांच के लिए मध्य प्रदेश के देवास भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसे विवेचना में शामिल किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, हरियाणा के हिसार सेक्टर-16 निवासी सरताज सिंह मंगलपांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट के प्रबंधक हैं। मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.