Meerut News: करनावल में वृद्धा और बेटी से मारपीट
मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल में पारिवारिक विवाद के चलते वृद्धा और उसकी बेटी के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित परिवार ने पुत्र और पुत्रवधू पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा करनावल निवासी खुर्शीद ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने पुत्र और पुत्रवधू को पहले ही परिवार से बेदखल कर रखा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते रविवार दोपहर उनका पुत्र और पुत्रवधू घर पहुंचे। उस समय उनकी बेटी साईना घर पर काम कर रही थी। आरोप है कि पुत्रवधू ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसे उनकी पत्नी ने शांत कराने का प्रयास किया। पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद पुत्र और पुत्रवधू ने मिलकर उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी साईना के साथ भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.