मेरठ, सितम्बर 15 -- Meerut News: मेरठ/सरूरपुर। सरूरपुर के कस्बा करनावल में सोमवार दोपहर तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशंका है कि दो सप्ताह से लापता युवक मनीष की लाश हो सकती है। करनावल में सोमवार दोपहर कुछ लोग तालाब की ओर गए थे। इस दौरान उन्होंने तालाब में एक युवक की लाश देखी। शव दिखाई देने की जानकारी कस्बे में फैलते ही भीड़ जुट गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और लोगों से जानकारी जुटाई। यह भी पढ़ें- Meerut News: करनावल के तालाब में मिला अधेड़ का शव, नहीं हो सकी पहचान इस बीच करनावल निवासी मनीष के परिजनों को तालाब में शव मिलने की जानकारी हुई। बताया गया कि मनीष ...