मेरठ, सितम्बर 14 -- Meerut News: सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल में सोमवार को दोपहर बाद तालाब में धेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार दोपहर कुछ लोग तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी। शव दिखाई देने की जानकारी कस्बे में फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और आसपास के लोगों से मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपा...