मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: बहसूमा कस्बे के मोहल्ला चैनपुरा निवासी भानु पुत्र सेंडर गुरुवार शाम मोहल्ला कैलाशपुरी में जागरण के लिए टेंट लगा रहा था। इसी दौरान टेंट के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों हाथ-पैर झुलस गए। हादसे के बाद परिजनों ने उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार दोपहर शुभम लावा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग और महिलाएं बहसूमा स्थित बिजलीघर पर पहुंचे। यहां उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने घायल युवक के उपचार के लिए सरकारी आर्थिक सहायता देने और पीड़ित परिवार को राहत दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान बिजलीघर पर हंगामा हुआ और कस्बे की बिजली आपूर्ति भी बंद करा दी गई।

एसडीओ ने सरकारी सहायता का आश्वासन द...