मेरठ, जुलाई 13 -- Meerut News: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पावली खास में रविवार को करंट लगने से वेल्डिंग कारीगर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव पावली खास निवासी 25 वर्षीय वेल्डिंग कारीगर मुस्तकीन पुत्र बाबू रविवार को अपने घर पर इन्वर्टर ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे तेज करंट लग गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में समाजसेविका रजी खान ओर उनके साथी पीड़ित को मोदीपुरम के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन मुस्तकीन के शव को घर वापस ले आए। उसके परिवार में पत्नी सोनिया और 6 छोटे बच्चे हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: इन्वर्टर ठीक करते समय लगा करंट, मौत मुस्तकीन 5 भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसकी 4 बहनें भी हैं। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर है। पत्नी सोनि...