Meerut News: करंट लगने से किसान की मौत, मचा कोहराम
मेरठ, जुलाई 29 -- Meerut News: खेड़ा गांव में बुधवार सुबह खेत पर सिंचाई करने गए किसान की नलकूप का स्टार्टर चालू करते समय करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। खेड़ा निवासी 45 वर्षीय महेश पुत्र प्रताप गांव के ही कालू पुत्र भगवत के साथ साझेदारी में खेती करते थे। बुधवार सुबह दोनों खेत पर सिंचाई करने पहुंचे थे। जैसे ही महेश ने नलकूप चालू करने के लिए स्टार्टर का बटन दबाया तो उसको करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी समय जोरदार धमाका हुआ और महेश का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। गंभीर झटका लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में मौजूद रहे कालू ने शोर मचाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.