Meerut News: कमिश्नर-डीआईजी ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था परखी
मेरठ, अगस्त 4 -- Meerut News: सोमवार को मंडलायुक्त मेरठ भानुचंद्र गोस्वामी और डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने गाजियाबाद बॉर्डर स्थित निवाड़ी से मुजफ्फरनगर बॉर्डर के खतौली तक गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूरे रूट पर सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, मेडिकल सुविधाओं और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जानी पुल, भोला झाल, नानू पुल, दौराला पुल और सलावा झाल सहित प्रमुख स्थानों का जायजा लिया गया। सुपर जोनल और जोनल अधिकारियों के साथ बैठक कर कांवड़ ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। थाना जानी क्षेत्र स्थित भोला झाल पुलिस सहायता केंद्र और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वॉच टावर, ड्रोन और आईपी आधारित सीसीटीवी के जरिए हो रही मॉनिटरिंग देखी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.