Meerut News: कमिश्नरी चौराहे पर पुलिस घेरा तोड़ बैरियर धकेलकर कलेक्ट्रेट में घुसे किसान
मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: मेरठ। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसान कमिश्नरी चौराहे पर जुटे। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के लिए कूच किया। पुलिस को घेरा तोड़कर एवं बैरियर धकेलकर आगे बढ़ गए। कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन का समर्थन किया। साथ ही गन्ना मूल्य छह सौ रुपये प्रति कुंतल करने के साथ किसानों के अन्य मुद्दे उठाए। इस दौरान डीएम से मुलाकात नहीं होने पर किसान बिफर गए और प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन धरने में बदल दिया। कहा कि जब तक डीएम वार्ता के लिए नहीं आएंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को किसानों का रेला भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में कमिश्नरी चौराहे पर आ जटे। तिरंगों एवं संगठन के झंडो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.