मेरठ, अक्टूबर 9 -- Meerut News: राजमिस्त्री तालिब की मौत को हार्टअटैक बताकर दफन किए जाने के 10 दिन बाद गुरुवार को उसकी कब्र खुदवा दी गई। रसूलपुर दभेड़ी गांव में प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही तय करेगी कि तालिब की मौत बीमारी से हुई थी या उसके साथ कोई आपराधिक घटना हुई। बता दें कि लोहियानगर क्षेत्र के फतेहउल्लापुर निवासी तालिब की 28 सितंबर को जाकिर कॉलोनी स्थित घर पर मौत हुई थी। पत्नी इल्मा ने परिजनों को बताया था कि तालिब की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इसके बाद शव को उसके पैतृक गांव रसूलपुर दभेड़ी ले जाकर दफना दिया गया। बाद में सामने आई तस्वीरों में तालिब के गले पर निशान दिखाई देने पर परिजनों ने मौत पर संदेह जताया और हत्या की आशंका जाहिर की। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर ...