Meerut News: कनेक्शन काटने के विरोध में ग्रामीणों ने रोहटा बिजलीघर पर धरना दिया
मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: रोहटा क्षेत्र के गांव अट्टा चिंदौड़ी में कनेक्शन काटे जाने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उपभोक्ताओं ने रोहटा बिजलीघर पहुंचे और कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम की ओर से बकाया बिल के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। रोहटा बिजलीघर पर धरने पर बैठे उपभोक्ताओं नरेंद्र सिंह, अनिरुद्ध, धर्मवीर सिंह, जगपाल सिंह, अंशु कुमार, राजवीर सिंह, अरुण, अनिल और समीर आदि ने बताया कि बिल के नाम पर अवर अभियंता उनका शोषण कर रहे हैं। ग्रामीणों के समर्थन में भाजपा नेता सतेंद्र भराला ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। जिसके बाद अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान भाजपा नेता अनिल चौधरी दबुथवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.