Meerut News: कचहरी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान
मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर सोमवार को कचहरी प्रांगण में विशाल हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। मेरठ बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा और महामंत्री प्रवेश आलम के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में वरिष्ठ व युवा अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। वकीलों का कहना है कि पिछले 50 वर्षों से जनता स्थानीय स्तर पर न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन आज भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग इस अधिकार से वंचित हैं। वकीलों ने चेतावनी दी है कि जब तक बेंच की स्थापना नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उधर, अधिवक्ताओं ने काल्पी में अधिवक्ता की हत्या पर गहरा रोष जताया। हत्यारों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को 1.5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.