मेरठ, जुलाई 24 -- Meerut News: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कचहरी परिसर में एक व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित बृजेश कुमार पुत्र किशन लाल ने शिकायत में बताया कि उसकी रिश्तेदार नेहा गुप्ता और मोहित गुप्ता के बीच पारिवारिक न्यायालय मेरठ में वाद मामला विचाराधीन है, जिसमें वह पैरवी कर रहा है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कोर्ट के आदेश पर जमीन विवाद में मारपीट का मुकदमा दर्जआरोप और धमकी आरोप है कि वह पारिवारिक न्यायालय में तारीख पर पहुंचा था। भीड़ अधिक होने के कारण वह अदालत के सामने पेड़ के नीचे खड़ा था। इसी दौरान मोहित गुप्ता अपने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसे रोक लिया। आरोप है कि अज्ञात साथियों ने उस पर पिस्टल तान दी, जबकि मोहि...