Meerut News: कंटीली झाड़ियों में पड़े मिले सौ से अधिक तिरंगे, मचा हड़कंप
मेरठ, अक्टूबर 5 -- Meerut News: मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित सीएनजी पंप के पीछे रविवार को कंटीली झाड़ियों में सौ से अधिक तिरंगे झंडे पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। झाड़ियों में झंडों को इस तरह पड़ा देखकर सामाजिक जन सेवा कल्याण समिति के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना परतापुर पुलिस को दी। इतनी बड़ी संख्या में झंडे झाड़ियों में आखिर किसने और क्यों फेंके, इसको लेकर सवाल खड़े हो गए। जानकारी के अनुसार सामाजिक जन सेवा कल्याण समिति को सीएनजी पंप के पीछे कंटीली झाड़ियों में बड़ी संख्या में झंडे पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सैनी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए समिति के पदाधिकारियों ने तत्काल परतापुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.