मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: अवैध निर्माण मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद घरों और कारोबार पर आए संकट को लेकर व्यापारियों ने संयुक्त व्यापार संघ (निर्वाचित) के आह्वान पर बाजारों में प्रतीकात्मक विरोध के रूप में काले झंडे लगाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को कंकरखेड़ा के कई बाजारों में व्यापारियों ने काले झंडे लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अनुज सिंघल ने बताया कि गुरुनानक बाजार, सरधना रोड बाजार, तिलक चौक बाजार, गोविंद पुरी बाजार में काले झंडे लगाए गए हैं। इसके अलावा केसरगंज, सदर बाजार, मेहताब सिनेमा क्षेत्र, ट्रांसपोर्ट नगर, गढ़ रोड सहित मेरठ के अनेक बाजारों में व्यापारियों ने अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाकर अपनी चिंता व्यक्त की। इस दौरान मंत्री संजीव जिंदल, अनुज सिंघल, नरेंद्र सिंह, विनोद ...