Meerut News: कंकरखेड़ा में बंदरों और कुत्तों का आतंक, आठ को किया घायल
मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: कंकरखेड़ा क्षेत्र में बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदर और कुत्ते बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। बंदरों और कुत्तों ने आठ लोगों को काटकर घायल कर दिया। पहला मामला बंदरों के हमले का है। नगलाताशी में घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय अयान पर बंदर ने हमला कर काट लिया। वहीं पावली खुर्द निवासी 45 वर्षीय महिला मुशराना पर भी बंदर ने हमला कर पैर में काटकर घायल कर दिया। टीकाराम कॉलोनी निवासी कमल पर भी बंदर ने हमला कर घायल कर दिया。
कुत्तों के हमले इसके अलावा कुत्तों ने टीकाराम कॉलोनी निवासी अंकित को काटकर घायल कर दिया। 47 वर्षीय सुनील निवासी नगलाताशी को भी कुत्ता ने काट लिया। रामनगर निवासी अनुराग और 61 वर्षीय राजेंद्र निवासी टीकाराम कॉलोनी को भी कुत्ता ने काटकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.