Meerut News: कंकरखेड़ा में नई बनीं सड़कों के क्षतिग्रस्त होने पर मेयर नाराज
मेरठ, अगस्त 24 -- Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददाताकंकरखेड़ा, श्रद्धापुरी क्षेत्र में हाल ही में बनाई गई नई सड़कों के समय से पहले ही क्षतिग्रस्त होने पर मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इस मामले में नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर संबंधित ठेकेदार और अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।सोमवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों की ओर से नवनिर्मित सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की मेयर से शिकायत की गई। कंकरखेड़ा क्षेत्र के निवासियों ने मेयर से मुलाकात कर इलाके में नवनिर्मित सड़कों की बदहाली और उनमें पड़ी दरारों की शिकायत की। जनता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मेयर ने मौके का संज्ञान लिया और घटिया निर्माण कार्य पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दोषी ठेकेदार और संब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.