मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: कंकरखेड़ा। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है। टंकी गोविंदपुरी चौराहे के पास कुत्ते ने आठवीं के छात्र पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्र वंश कंकरखेड़ा के टंकी गोविंदपुरी चौराहे का रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक वंश शुक्रवार को किसी काम से घर से बाहर निकला था। तभी गली में आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने वंश के हाथ पर काट लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े और कुत्ते को भगाया। परिजन बेटे को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया।स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों का झुंड घूमता रहता है। कई बार बच्चे और बुजुर्गों पर हमला कर चुके हैं। नगर निगम से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने नगर निगम से आवारा कुत...