मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: लगातार बारिश होने के कारण कंकरखेड़ा कैंट स्टेशन अंडरपास में जलभराव हो गया। अंडरपास से निकलने के चक्कर में एक कार अचानक फंस गई। कार को महिला चला रही थी। उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद युवक ने उसको कार से सुरक्षति बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंची। युवक ने अपना नाम और पता बताने से इंकार कर दिया। गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे बेगमपुल की तरफ से एक कार मेरठ की ओर से आ रही थी। अंडरपास में पानी भरा देख कई लोग वाहनों को रोककर वापस भेज रहे थे। इसी दौरान महिला की कार को भी रोका। यह भी पढ़ें- Hapur News: बारिश में अंडरपास बने तालाब, दर्जनों गांवों का आवागमन हुआ प्रभावित बताया कि अंडरपास में बहुत पानी भर गया है, जिससे गाड़ी डूब जाएगी। महिला ने युवक की नहीं सुनी और कार लेकर अंडरपास में चली गई।...