Meerut News: औद्योगिक क्षेत्र में तीन दिन से बिजली गुल, उद्यमियों ने किया घेराव
मेरठ, जुलाई 8 -- Meerut News: औद्योगिक क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने और जलभराव की समस्या से नाराज उद्यमियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। शताब्दी नगर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले उद्यमियों ने बिजली विभाग के एसडीओ का घेराव किया। उद्यमियों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है। नगर निगम द्वारा मुख्य नाले की सफाई के दौरान शताब्दी नगर से निकलने वाले गंदे पानी के निकास मार्ग को मिट्टी डालकर बंद कर दिए जाने से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव हो गया है। फैक्ट्रियों तक पहुंचना कर्मचारियों और व्यापारियों के लिए मुश्किल हो गया है। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया तो अपनी फैक्ट्रियों की चाबियां बिजली विभाग के अधिकारियों को सौंप देंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.