मेरठ, नवम्बर 11 -- Meerut News: गोवर्धन पूजा के मौके पर दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक इलाकों में अधिकांशतः औद्योगिक इकाइयां बंद रहीं। इस मद्देनजर बिजली अफसरों ने शटडाउन लेकर औद्योगिक इलाकों में बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत बिजली सुधार कार्य कराएं। इस दौरान औद्योगिक इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली अफसरों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में शटडाउन लेकर मंगलवार को सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए बिजनेस प्लान के तहत प्रस्तावित कार्य कराए गए। इसके चलते उद्योगपुरम उपकेंद्र (उद्योगपुरम प्रथम) के फीडर उद्योगपुरम-प्रथम एवं उद्योगपुरम द्वितीय उपकेंद्र के फीडर उद्योगपुरम-द्वितीय से सुबह ग्यारह बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बाधित रही।दूसरी यह भी पढ़ें- Bareily News: आदेश बेअसर, गोवर्धन पूजा पर कई जगहों पर ह...