Meerut News: औघड़नाथ मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों पर होगी गंगाजल की बिक्री, डाक विभाग ने की व्यवस्था
मेरठ, अगस्त 9 -- Meerut News: सावन माह के सोमवारों के साथ ही शिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए डाक विभाग ने गंगाजल की बिक्री की व्यवस्था की है। ऐतिहासिक-पौराणिक महत्व वाले श्रीऔघड़नाथ मंदिर के साथ ही शहर के प्रमुख शिवालयों पर डाक विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर गंगाजल की बिक्री की व्यवस्था की जाएगी।
गंगाजल की बिक्री की व्यवस्था सावन माह के दूसरे सोमवार को भी डाक विभाग की ओर से गंगाजल की बिक्री की व्यवस्था की गई है। डाक विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 250 मिलीलीटर गंगाजल की बोतल की कीमत 30 रुपये रखी गई है। जो भी श्रद्धालु गंगाजल लेना चाहता है, उसके लिए विशेष तौर पर शिवरात्रि के त्यौहार पर डाक विभाग की ओर से बिक्री काउंटर लगाए जाएंगे। मेरठ कैंट स्थित औघड़नाथ मंदिर व बेगमबाग स्थित शिव मंदिर के बाहर यह बिक्री काउंटर लगाए जाएंगे। बागपत जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.