Meerut News: औघड़नाथ मंदिर आज से एटीएस के हवाले, फोर्स भी अलर्ट
मेरठ, अगस्त 10 -- Meerut News: औघड़नाथ मंदिर को अब एटीएस के हवाले कर दिया गया है। शिवरात्रि पर व्यवस्था बनाने के लिए जोन-सेक्टर व्यवस्था बनाई गई है। सोमवार रात से ही मंदिर का 500 मीटर का दायरा वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा, साथ ही कांवड़ियों के रुकने और हाजिरी का जल चढ़ाने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके अलावा कंट्रोल भी तैयार कर दिया गया है। मंदिर पर दो बम निरोधक दस्ते, दो क्यूआरटी और 20 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा अब एटीएस को दे दिया गया है। एटीएस ही अब मंदिर परिसर की सुरक्षा संभालेगी। इसके लिए दो टीमों को तैनात किया गया है। मंदिर के गर्भ गृह से लेकर मुख्य गेट तक चार लेयर में सुरक्षा रहेगी। 800 पुलिस-पीएसी-आरएएफ और बाकी टीम को निगरानी और व्यवस्था बनाने में लगाया है। निगरानी के लिए मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.