Meerut News: ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार पर एकजुट हुए लेखपाल
मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील मवाना के लेखपालों ने गुरुवार को सभी ऑनलाइन कार्यों का सामूहिक बहिष्कार किया। संगठन के निर्देश पर तहसील क्षेत्र में कार्यरत लेखपालों ने सरकारी व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़कर ऑनलाइन कार्यों से दूरी बनाए रखी। लेखपालों ने आरसी-9 पोर्टल, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, कन्या सुमंगला योजना, आधार कार्ड सत्यापन समेत अन्य ऑनलाइन कार्य नहीं किए। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशों के अनुपालन में तहसील मवाना के सभी लेखपाल एकजुट होकर तहसील सभागार में आयोजित बैठक में शामिल हुए। मवाना तहसील अध्यक्ष अजय कुमार और तहसील मंत्री हितेश कुमार ने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय के साथ मजबूती से खड़ा है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.