Meerut News: एसी में धमाके से घर में लगी आग, लाखों का सामान राख
मेरठ, जुलाई 8 -- Meerut News: माधवपुरम सेक्टर-3 स्थित बालाजी पार्क में बुधवार को मकान में एसी में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बालाजी पार्क निवासी मनोज तोमर के घर में अचानक एसी से तेज धमाके हो गया और आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी तथा अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। घटना में घर का अधिकांश घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट के बाद ब्लास्ट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पीड़ित मनोज तोमर का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.