मेरठ, जुलाई 2 -- Meerut News: सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सदर के मैदान पर चल रहे जूनियर वर्ग के अभ्यास हॉकी मुकाबलों में बुधवार को एसडी ब्लू टीम ने यंग्स जूनियर को 3-2 से पराजित कर जीत दर्ज की। प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि हाफ टाइम तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रही। दूसरे हाफ में एसडी ब्लू ने मैच के अंतिम चरण में मिले पेनल्टी स्ट्रोक को कृष्णा डिंगिया ने गोल में बदलकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। एसडी ब्लू की ओर से चैतन्य ने 17वें मिनट, वंश सिंगल ने 20वें मिनट तथा कृष्णा डिंगिया ने 38वें मिनट में गोल किए। वहीं यंग्स जूनियर टीम के लिए अक्षित चौहान और निष्कर्ष ठाकुर ने एक-एक गोल दागा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...