मेरठ, अक्टूबर 22 -- Meerut News: सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रही ज्योति धामा ने यूपीपीएससी की परीक्षा में 19वीं रैंक प्राप्त कर एसडीएम के पद हासिल किया था। गुरुवार को ज्योति धामा के विद्यालय पहुंचने पर अतिथि विद्यासागर जैन, प्रधानाचार्य पंकज चौहान व अन्य अतिथियों ने तिलक लगाकर एवं फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। ज्योति धामा ने विद्यार्थियों से अपने संघर्ष की कहानी साझा की और बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जीवन में सफलता पाने और आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम, समय पालन, धैर्य और लगन आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं विद्यालय के समय हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त करती थीं और सदैव समय का पालन करती थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर सिंह व संचालन पंकज चौहान ने किया। कार्यक्रम में अनुज कुमार, रविंद्र कुमार,...