Meerut News: एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
मेरठ, नवम्बर 5 -- Meerut News: एसटीएफ ने 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को बुलदंशहर के बराल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तार चोरी के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होने के बाद से फरार था। वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरबाज पुत्र उम्मेद के रूप में हुई है। एसटीएफ एसपी बृजेश सिंह ने बताया कि अरबाज मेरठ की जाकिर कॉलोनी में एक कबाड़ की दुकान पर काम करता था। जनवरी 2024 में मनोज और अक्षय उसकी दुकान पर चोरी का सामान बेचने पहुंचे थे। इसी दौरान अरबाज की दोनों से जान-पहचान हो गई। धीरे-धीरे तीनों के बीच दोस्ती बढ़ गई। इसके बाद वे मिलकर चोरी की वारदात करने लगे। मार्च 2024 में अरबाज, मनोज और अक्षय ने बागपत के दोघट थाना क्षेत्र में तार चोरी की बड़ी वारदात की। घटना के बाद पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.