मेरठ, अगस्त 24 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र की शमा पुत्री निजामुद्दीन ने बताया कि करीब 13 वर्ष पहले उसकी शादी गांव पूठ निवासी आबिद से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि पति लंबे समय से उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करता है। सोमवार को पिता के साथ शिकायत लेकर पहुंची शमा अधिकारियों से मिलने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गई। होश में आने पर उसने पति के खिलाफ जांच, कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...