मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में एलएलएम में प्रवेश को पहली मेरिट बुधवार को जारी हो गई। इस मेरिट से प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू होगी। छात्र आज से 17 अक्तूबर तक प्रवेश ले सकेंगे। मेरिट से प्रवेशित विद्यार्थियों के प्रवेश 17 अक्तूबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन कंफर्म भी करने होंगे। विवि के अनुसार छात्र अपनी लॉगइन आईडी से अपना पंजीकरण फॉर्म एवं ऑफर लेटर डाउनलोड करेंगे। इसके बाद अपने समस्त शैक्षिक और अन्य प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित संस्थान में प्रवेश ले सकेंगे। विवि के अनुसार पहली मेरिट में कॉलेज आवंटित होने के बावजूद यदि कोई छात्र प्रवेश नहीं लेता तो उसे फिर ओपन मेरिट में मौका मिलेगा। यह भी पढ़ें- Almora News: एसएसजे और कुमाऊं विवि में एलएलबी-एलएलएम का आवेदन शुरू विवि में एलएलएम की करीब नौ सौ सीटें ह...