Meerut News: एयरपोर्ट एनक्लेव में मंदिर निर्माण को लेकर हंगामा
मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: परतापुर क्षेत्र के गगोल रोड स्थित एयरपोर्ट एनक्लेव के बी-ब्लॉक के पार्क में शिव मंदिर के निर्माण को लेकर गुरुवार को हंगामा हो गया। मेडा के एई हंसराज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नियमों का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान भजन-कीर्तन कर रही महिलाओं की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हो गई। हंगामा बढ़ने पर कॉलोनीवासियों की भीड़ एकत्र हो गई और उन्होंने मेडा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई का विरोध किया। मेडा द्वारा मंदिर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की सूचना पर काशी गांव के पार्षद पुत्र आकाश पासी, सुभाष शर्मा, पूर्व पार्षद पंकज शर्मा, रोहण मिश्रा, प्रताप मिश्रा, देवेंद्र त्यागी और दीप नारायण सिंह समेत सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए चेतावनी दी कि मंदिर तोड़ने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.