Meerut News: एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: 102 एंबुलेंस सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता और कुशलता का परिचय देते हुए गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में ही कराया। जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। शनिवार सुबह गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी अर्चना को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने तत्काल 102 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी अंकुर कुमार ने गर्भवती की तत्काल जांच कर आवश्यक उपचार शुरू किया। अस्पताल ले जाते समय प्रसव पीड़ा अचानक अत्यधिक बढ़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ईएमटी अंकुर कुमार और पायलट सचिन ने धैर्य, सूझबूझ और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों पूरी तरह सुरक्षित रहे। प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद दोनों को सीएचसी हस्तिनापुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.