मेरठ, अगस्त 25 -- Meerut News: ऊर्जा भवन में जन-सुनवाई में एमडी रवीश गुप्ता ने मेरठ, बागपत सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए बिजली उपभोक्ताओें की समस्याओं को सुना एवं मौके पर ही समाधान कराया। जन-सुनवाई के दौरान 36 प्रकरण आए। जिनमें मुख्य रूप से बिजली बिल संशोधन, नए कनेक्शन, सोलर, मीटर एवं खंभे से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। एमडी ने प्रत्येक प्रकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए। कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उपभोक्ता संतुष्टि के मानकों के अनुरूप किया जाए। इस दौरान निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन आशु कालिया, निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक तकनीकी एनके मिश्र, निदेशक वित्त स्वतंत्र कुमार तोमर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...