मेरठ, अक्टूबर 28 -- Meerut News: मेरठ। शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री की छात्रा को मनचले ने गोली मारने की धमकी दी। पीड़िता ने छात्रा को कॉल किया और कहा कि या तो बात कर, या गोली खा। छात्रा के पिता का भी रास्ता रोका और उन्हें भी धमकी दी। इस मामले में पुलिस को शिकायत की गई, जिसके बाद टीपीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीपीनगर क्षेत्र की कॉलोनी निवासी युवती शहर के बड़े डिग्र्री कॉलेज में एमएससी केमिस्ट्री की फाइनल इयर की छात्रा है। छात्रा को पिछले कुछ माह से स्थानीय युवक सौरभ परेशान कर रहा है। आरोपी कॉल करके छात्रा पर दोस्ती करने और बातचीत के लिए दबाव बना रहा है। इस बात का विरोध करने पर आरोपी ने अपहरण की धमकी दी थी। छात्रा ने बातचीत से मना किया तो आरोपी ने धमकी दी कि या तो बात कर, नहीं तो गोली मार दूंगा। सोमवार शाम को छ...