Meerut News: एमएलसी चुनाव में एजेंट बने अधिवक्ता से मारपीट
मेरठ, अक्टूबर 23 -- Meerut News: सरधना में एमएलसी चुनाव के बाद खंड विकास कार्यालय स्थित बूथ के बाहर निकले एक अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अधिवक्ता ने एक शिक्षक पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। देर शाम अधिवक्ताओं के साथ थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। अधिवक्ता वीरेंद्र सैनी ने बताया कि शुक्रवार को हुए एमएलसी चुनाव में वे खंड विकास कार्यालय सरधना के बूथ संख्या 140 पर भाजपा प्रत्याशी के एजेंट थे। आरोप है कि मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद शाम करीब चार बजे जब वह बूथ परिसर से बाहर निकले तो वहां मौजूद मोहल्ला किशोरकान निवासी एक शिक्षक ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.