Meerut News: एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने की बैठक
मेरठ, अक्टूबर 18 -- Meerut News: मेरठ। मेरठ शिक्षक और स्नातक सीट से एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक के बाद शनिवार को भाजपा की मेरठ महानगर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शिवाजी स्मारक, लालकुर्ती में संपन्न हुई। बैठक में चुनाव की तैयारियों, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि एमएलसी चुनाव में बहुत कम समय बचा है, इसलिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने प्रत्येक मंडल में चुनावी तैयारियों की नियमित समीक्षा और मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क साधने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: भाजपा ने एमएलसी चुनाव को लेकर तेज किया जनसंपर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.